Alone Shayari in Hindi

अगर आपका दिल टूटा है, कोई दूर चला गया है, या आप अपनी उदासी और तन्हाई को किसी खास के साथ साझा करना चाहते हैं, तो Alone Shayari in Hindi आपके लिए सबसे बेहतर माध्यम है।
इस कलेक्शन में हमने चुनी हैं सबसे इमोशनल और दिल को छू लेने वाली Shayari, जो आपके अकेलेपन और टूटे दिल की भावनाओं को बखूबी व्यक्त करती हैं।

आप इन्हें WhatsApp Status, Instagram Caption, या Facebook Post में शेयर कर सकते हैं और अपने जज़्बात दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।

Alone Shayari in Hindi

हम अंजुमन में सबकी तरफ देखते रहे,
अपनी तरह से कोई हमें अकेला नहीं मिला..!

ख्वाब बोए थे और अकेलापन काटा है,
इस मोहब्बत में यारों बहुत घाटा है..!

आता नहीं है जीना उस नादान के बगैर,
काश उस शख्स ने मरना भी सिखाया होता..!

वो भी बहुत अकेला है शायद मेरी तरह,
उसको भी कोई चाहने वाला नहीं मिला..!

शाम से आँख में नमी सी है,
आज फिर आपकी कमी सी है..!

तू उदास मत हुआ कर इन हजारों के बीच,
आख़िर चाँद भी अकेला रहता है सितारों के बीच..!

उसे पाना, उसे खोना, उसी के हिज्र में रोना,
यही अगर इश्क़ है तो हम तन्हा ही बेहतर हैं..!

तेरे साथ होने तक ही महसूस हुई जिंदगी,
ना तेरे आने से पहले, ना तेरे जाने के बाद..!

Alone Shayari 2 Lines

मेरी तन्हाई को मेरा शौक न समझना,
बहुत प्यार से दिया है ये तोहफा किसी ने..!

तुमसे बिछड़ के कुछ यूँ वक़्त गुज़ारा,
कभी ज़िंदगी को तरसा, कभी मौत को पुकारा..!

कैद में इतना ज़माना हो गया,
अब क़फ़स भी आशियाना हो गया..!

कितनी फ़िक्र है कुदरत को मेरी तन्हाई की,
जागते रहते हैं रात भर सितारे मेरे लिए..!

एक लहजा नहीं करार जी को,
मौत आये बस ऐसी जिंदगी को..!

एक रात क्या गुजरी तेरी तन्हाई में,
गुजर गई हजारों बारिशें आँखों से..!

मेरा और उस चाँद का मुक़द्दर एक जैसा है,
वो तारों में तन्हा है और मैं हजारों में तन्हा..!

जिंदगी में इंसान उस वक्त टूट जाता है,
जब सब कुछ पास होकर भी वह अकेला रह जाता है..!

Sad Alone Shayari in Hindi

मेरी है वो मिसाल कि जैसे कोई दरख़्त,
चुप-चाप आँधियों में भी तन्हा खड़ा हुआ..!

कैसे दिन आये कि तेरा ज़िक्र फ़साना हुआ है,
ऐसे लगता है तुझे देखे ज़माना हुआ है..!

तुम्हारे बगैर ये वक़्त, ये दिन और ये रात,
गुज़र तो जाते हैं मगर गुजारे नहीं जाते..!

अकेले आने और अकेले जाने के बीच,
अकेले जीना सीखना ही जिंदगी है..!

रोते हैं तनहा देख कर मुझको वो रास्ते,
जिन पे तेरे बगैर मैं गुज़रा कभी न था..!

हर वक़्त का हंसना तुझे बर्बाद ना कर दे,
तन्हाई के लम्हों में कभी रो भी लिया कर..!

कितनी अजीब है इस शहर की तन्हाई भी,
हजारों लोग हैं मगर कोई उस जैसा नहीं है..!

कुछ लोग जमाने में ऐसे भी होते हैं,
महफ़िल में हंसते हैं, तन्हाई में रोते हैं..!

Alone Shayari for Boys

ऐ शम्मा तुझपे ये रात भारी है जिस तरह,
हमने तमाम उम्र गुज़ारी है उस तरह..!

तू नहीं तो ये नज़ारा भी बुरा लगता है,
चाँद के पास सितारा भी बुरा लगता है,
ला के जिस रोज़ छोड़ा है तूने भंवर में मुझे,
मुझे दरिया का किनारा भी बुरा लगता है..!

तन्हाई की रात कट ही जाएगी,
इतने भी हम मजबूर नहीं,
दोहरा कर तेरी बातों को कभी हँस लेंगे, कभी रो लेंगे..!

जब महफ़िल में भी तन्हाई पास हो,
रोशनी में भी अँधेरे का एहसास हो,
तब किसी खास की याद में मुस्कुरा दो,
शायद वो भी आपके इंतजार में उदास हो..!

कभी जब गौर से देखोगे तो जान जाओगे,
कि तुम्हारे बिन हर लम्हा हमारी जान लेता है..!

एक तेरे ना होने से बदल जाता है सब कुछ,
कल धूप भी दीवार पे पूरी नहीं उतरी..!

कमाल का ताना देती है ये दुनिया मुझे,
अगर वो तेरा है तो तेरे पास क्यों नहीं..!

जगमगाते शहर की रानाइयों में क्या न था,
ढूँढ़ने निकला था जिसको बस वही चेहरा न था,
हम वही, तुम भी वही, मौसम वही, मंज़र वही,
फ़ासले बढ़ जाएंगे इतने मैंने कभी सोचा न था..!

एक उम्र है जो तेरे बगैर गुजारनी है,
और एक लम्हा भी तेरे बगैर गुजरता नहीं..!

कुछ कर गुजरने की चाह में कहाँ-कहाँ से गुज़रे,
अकेले ही नजर आये हम जहाँ-जहाँ से गुज़रे..!

Conclusion

Alone Shayari in Hindi आपके टूटे दिल, तन्हाई और अधूरी मोहब्बत की भावनाओं को बयाँ करने का सबसे असरदार तरीका है।
चाहे आप Sad Alone Shayari, Alone Shayari 2 Lines, या Feeling Alone Shayari पढ़ रहे हों, ये शायरियाँ आपके दिल के जज़्बातों को सही तरीके से सामने लाती हैं।

इन शायरियों के ज़रिए आप अपनी अकेलापन, दर्द और यादें साझा कर सकते हैं, जो सिर्फ़ आपके लिए नहीं बल्कि दूसरों के दिल को भी छू जाएंगी।

Leave a Comment